रबी सीजन 2026-27 हेतु जिले में मार्कफेड, सेवा सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं द्वारा रासायनिक उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है।जिले में डबललॉक केन्द्र, सेवा सहकारी समितियों एवं बीज विक्रेताओं पर उपलब्ध यूरिया 11112 मैट्रिक टन,एन.पी.के.4979 मैट्रिक टन, एस.एस.पी. 4852 मैट्रिक टन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस स्टॉक का उर्वरक प्रतिदिन सुबह 08 बजे से रात 08 बजे तक ई-टोकन बुक किये जा सकते हैं।
डी.ए.पी. की आगामी रैंक प्राप्त होने पर 03 डबललॉक केन्द्रों, 03 अस्थाई उर्वरक वितरण केन्द्र ईसागढ़, चन्देरी, नईसरायं एवं 62 सेवा सहकारी समितियों को उनकी मांग अनुसार डी.ए.पी. उपलब्ध कराया जायेगा।
खास बातें
- होलसेल विक्रेताओं के पास कुल 323 मैट्रिक टन डी.ए.पी. उपलब्ध है।
- निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को मात्रा में उर्वरक विक्रय हेतु अपनी रिटेलर आई.डी. पर डी.ए.पी. डाला जायेगा।
- जो कि ई विकास पोर्टल पर टोकन बुकिंग हेतु कल सुबह 10 बजे पोर्टल पर अपडेट होकर उपलब्ध रहेगा।
होलसेल विक्रेताओं के पास कुल 323 मैट्रिक टन डी.ए.पी. उपलब्ध है। निजी उर्वरक विक्रेताओं द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को मात्रा में उर्वरक विक्रय हेतु अपनी रिटेलर आई.डी. पर डी.ए.पी. डाला जायेगा। जो कि ई विकास पोर्टल पर टोकन बुकिंग हेतु कल सुबह 10 बजे पोर्टल पर अपडेट होकर उपलब्ध रहेगा। विवेक कुमार प्रेम कुमार अशोकनगर 50 मैट्रिक टन,पारस ट्रेडर्स 15 मैट्रिक टन, गुप्ता खाद भण्डार 15 मैट्रिक टन,मामा ट्रेडर्स शाढौरा 05 मैट्रिक टन, मनोज कुमार देवेन्द्र कुमार बहादुरपुर 05 मैट्रिक टन,जगन्नाथ रमेशचंद्र मुंगावली 25 मैट्रिक टन, मां शारदा खाद बीज भण्डार अशोकनगर 17.5 मैट्रिक टन,आकाश मशीनरी शाढौरा 30 मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है।
रैक प्रदाता कंपनियों के प्रतिनिधियों, मार्कफेड, सेवा सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं से समन्वय कर लगातार उर्वरकों की आई.डी. प्राप्त कर एक्नोलेजमेंट कराया जा रहा है जिससे ई-विकास पोर्टल पर ई-टोकन बुक करने हेतु उर्वरक प्रदर्शित हो सके। विभाग द्वारा उर्वरकों के संतुलित मात्रा में उपयोग हेतु कृषकों को फसलवार प्रयोग होने वाले उर्वरकों एवं डी. ए.पी. उर्वरक के विकल्पों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। एस.एस.पी. उर्वरक में पौधों के लिए आवश्यक फॉस्फोरस, सल्फर और कैल्शियम तत्व पाये जाते हैं, जो सभी फसलों के लिए उपयुक्त है।
20.20.0.13 उर्वरक (अमोनियम फॉस्फेट सल्फेट) के कई लाभ हैं, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, सल्फर पाया जाता है, जो तिलहनी फसलों में तेल की मात्रा
के साथ उपज व गुणवत्ता दोनों को सुधारता है। टी.एस.पी. में फास्फोरस एवं कैल्शियम होता है जो पौधों के लिए एक अत्तिरिक्त पोषक तत्व है। डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में 20:20:0:13, 12:32:16, 10:26:26, एस. एस.पी., टी.एस.पी. उर्वरकों के उपयोग करने की सलाह दी जाती है यह उर्वरक जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। डी.ए.पी. से नाईट्रोजन एवं फास्फोरस के अलावा अन्य पोषक तत्व फसलों को नहीं मिलते हैं जबकि एन.पी. के. उर्वरकों में नाईट्रोजन, फास्फोरस के साथ पोटाश तत्व भी पाया जाता है। पोटाश तत्व से फसल कीट, रोग से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है दानों की चमक में भी वृद्धि होती है जिसके उपज का अच्छा बाजार भाव प्राप्त होता है।
कृषकों से अपील है कि उर्वरक लेने हेतु कृषक ई-टोकन कराने के लिए अपनी सहकारी समिति, डबललॉक केन्द्र, एम.पी.एग्रों एवं निजी विक्रेताओ के यहां निःशुल्क पंजीयन करा सकते है. इसके अतिरिक्त एम.पी. ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर के कियोस्क को निर्धारित शुल्क 15 रूपये देकर टोकन कराने हेतु अधिकृत किया गया है। इन्हीं सेंटरों से ई-टोकन बुक करायें।



