सफलता की कहानी
पीएम स्वनिधि योजना से वंदना जायसवाल के व्यवसाय को मिला सहारा
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना पथ विक्रेताओं और स्ट्रीट वेंडर्स को उनके व्यवसाय के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो रही है। योजना के माध्यम से ऋण सुविधा मिलने से कई छोटे व्यवसायियों को अपने काम को व्यवस्थित करने और आगे बढ़ाने का अवसर मिला है।












