रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में युवाओं को मानव सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए महाविद्यालयों में युवा रेडक्रॉस इकाइयों के गठन पर जोर दिया गया। कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा आगे कम से कम 10 अन्य लोगों को भी प्रशिक्षित करें तथा सभी प्रशिक्षित व्यक्तियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड रखा जाए।
बैठक में रक्तदान, स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, प्राथमिक उपचार, सीपीआर और आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण आयोजित करने पर चर्चा की गई। साथ ही महाविद्यालयों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने और वर्षभर की गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए गए।
खास बातें
- बैठक में रक्तदान, स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, प्राथमिक उपचार, सीपीआर और आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण आयोजित करने पर चर्चा की गई।
- इससे कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
- बैठक में युवा समिति को रक्तदान सहित आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के साथ उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम से पहले उसकी निर्धारित एसओपी जारी की जाए। इससे कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा। साथ ही प्रत्येक गतिविधि की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा प्राप्त फीडबैक के आधार पर आवश्यक सुधार भी किए जाएं, जिससे कार्यक्रमों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके। बैठक में युवा समिति को रक्तदान सहित आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देने के साथ उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
बैठक में ज्वाइंट कलेक्टर श्री संदीप शिवा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी सहित रेडक्रॉस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



