पंचायत उप निर्वाचन 2026 पूर्वार्द्ध के अंतर्गत जिले में निर्धारित मतदान केंद्रों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से मतदान संपन्न हुआ। जिले में कुल 64.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। विकासखंडवार मतदान प्रतिशत में जनपद पंचायत अमरपुर में 66.74 प्रतिशत, करंजिया में 62.61 प्रतिशत तथा समनापुर में 71.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान के दौरान सभी निर्धारित मतदान केंद्रों पर मतदान दलों द्वारा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान प्रक्रिया के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं व्यवस्थागत तैयारियों की सतत निगरानी की गई। मतदान दलों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिससे जिले में पंचायत उप निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।