ग्राम मझगवां की रहने वाली हूं। लाड़ली लक्ष्मी योजना मेरे लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि पढ़ाई के सपनों को पूरा करने का सहारा बनी है। मुझे कक्षा छठवीं में ₹2,000 और कक्षा नौवीं में ₹4,000 की राशि मिली। मैंने इस राशि का उपयोग अपनी पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में किया। जब पढ़ाई के लिए जरूरी चीजें आसानी से मिलती हैं, तो मन में आगे बढ़ने का विश्वास भी बढ़ता है।
सरकार की इस सहायता ने मुझे यह एहसास कराया कि बेटियों की शिक्षा और उनके भविष्य की चिंता सरकार भी कर रही है। मैं मन लगाकर पढ़ाई कर अपने सपनों को पूरा करना चाहती हूं। लाड़ली लक्ष्मी योजना से मिली मदद मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगी। मेरी पढ़ाई को सहारा देने और बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।




