मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर 2026-27 के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय छिंदवाड़ा परिक्षेत्र की संभाग स्तरीय शतरंज महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के खिलाड़ियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष श्री हेमंत कस्तूरे, विशेष अतिथि स्वर्णा इंडस्ट्रीज लिमिटेड पांढुर्णा के प्रबंधक श्री सुधाकर सिंह तथा कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. डी.एस. बिसेन सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर तिलक एवं माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. ललिता धुर्वे, आईक्यूएसी प्रभारी, डॉ. अजय सिंह ठाकुर, शासकीय राजमाता सिंधिया कन्या महाविद्यालय छिंदवाड़ा, डॉ. गेंदालाल विश्वकर्मा, शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा, डॉ. जी.एस.आर. नायडू, शासकीय महाविद्यालय उमरानाला, श्री मनीष चौरसिया, शासकीय महाविद्यालय सिवनी, डॉ. सचिन तिवारी, शासकीय महाविद्यालय बालाघाट, डॉ. सोहन सिंह धुर्वे, शासकीय महाविद्यालय लोधीखेड़ा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के क्रीड़ा अधिकारी, टीम प्रबंधक, खेल सहायक एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

खास बातें

  • कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, क्रीड़ा अधिकारियों, टीम प्रबंधकों, खेल सहायकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत उद्बोधन डॉ. डी.एस. बिसेन द्वारा किया गया।
  • मुख्य अतिथि श्री हेमंत कस्तूरे ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
  • विशेष अतिथि डॉ. अजय सिंह ठाकुर ने शतरंज को रणनीति, धैर्य एवं एकाग्रता का खेल बताते हुए खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, क्रीड़ा अधिकारियों, टीम प्रबंधकों, खेल सहायकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत उद्बोधन डॉ. डी.एस. बिसेन द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि श्री हेमंत कस्तूरे ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि डॉ. अजय सिंह ठाकुर ने शतरंज को रणनीति, धैर्य एवं एकाग्रता का खेल बताते हुए खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के क्रीड़ा सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नंदकिशोर पवार ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी प्रतिभागियों को दी तथा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री भोजराज काराले ने किया। कार्यक्रम में डॉ. विवेक कुमार सोनवाने, प्रो. मनोज कुमार धुर्वे, डॉ. गणेश कुमार तुमड़ाम, प्रो. पंजाब सिंह, प्रो. पवन कुमार कोडपे, डॉ. प्रजेंद्र रघुवंशी, डॉ. ए. मंसूरी, डॉ. किशोर पराड़कर, डॉ. अनिल कुमार पिंपलकर, डॉ. दीपक राणे, डॉ. अजय कुमार झारिये, श्रीमती सिया मरकाम, श्रीमती रिजा बिजू, सुश्री पूजाश्री बावनकर, कु. आंचल चटप, श्री राकेश चटप, श्री संजय धुर्वे सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।