सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत 'कहानी सेवा की' श्रृंखला में आज हम बात कर रहे हैं, सागर जिले के अम्बेडकर वार्ड निवासी किसान श्री राजकुमार पटेल की, जिन्होंने सरकारी परियोजना के अंतर्गत पहली बार सब्जी उत्पादन कर सफलता अर्जित की है। पहले उन्होंने कभी सब्जी की खेती नहीं की थी, लेकिन विभागीय मार्गदर्शन और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए उन्होंने खीरे की खेती का चयन किया।
पहली ही फसल में बेहतर परिणाम मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। श्री राजकुमार पटेल ने बताया कि खेती की शुरुआत पूरी योजना और तकनीकी सलाह के साथ की गई। समय पर सिंचाई, पौधों की देखभाल तथा आवश्यक कृषि प्रबंधन अपनाने से फसल का उत्पादन अपेक्षा से बेहतर रहा। पूरी फसल सफलतापूर्वक बिक चुकी है, जिससे उन्हें अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हुआ। खीरे की फसल से उन्हें 800 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ।
खास बातें
- खीरे की फसल से उन्हें 800 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ।
- बाजार में औसतन 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री होने पर कुल 24 हजार रुपये की आय हुई।
- खेती में लगभग 4 हजार रुपये की लागत आई, जिससे उन्हें 20 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ।
बाजार में औसतन 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक्री होने पर कुल 24 हजार रुपये की आय हुई। खेती में लगभग 4 हजार रुपये की लागत आई, जिससे उन्हें 20 हजार रुपये का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ। श्री राजकुमार पटेल ने बताया कि सरकारी परियोजना से मिले मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग ने उन्हें नई दिशा दी है।
अब वे भविष्य में सब्जी उत्पादन का रकबा बढ़ाने तथा आधुनिक खेती अपनाकर अपनी आय में और वृद्धि करने के लिए प्रेरित हैं।


