भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड जयपुर के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित युवाओं को सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद पर चयनित करने हेतु जिले के विभिन्न विकासखंडों में रोजगार भर्ती कैंपों का आयोजन 27 अक्टूबर से 06 नवंबर 2026 तक किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.एस. मीना ने बताया कि इन कैंपों के माध्यम से युवाओं का चयन शारीरिक मापदंडों के आधार पर भर्ती अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार पोटर द्वारा किया जाएगा। बेरोजगार युवाओं की सुविधा के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों पर सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित तिथियों में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 27 अक्टूबर को जनपद पंचायत कोलारस, 28 अक्टूबर को जनपद पंचायत बदरवास, 30 अक्टूबर को जनपद पंचायत पोहरी, 02 नवंबर को जनपद पंचायत नरवर, 03 नवंबर को जनपद पंचायत खनियाधाना, 04 नवंबर को जनपद पंचायत पिछोर, 05 नवंबर को आजीविका भवन करैरा एवं 06 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में शामिल है।
भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले इच्छुक युवाओं के लिए योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं की अंकसूची की फोटोकॉपी, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा चयन उपरांत रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 350 रुपये क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करने होंगे।
चयनित युवाओं को जयपुर में 1 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें देश के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों और प्रतिष्ठित संस्थानों (जैसे लाल किला दिल्ली, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो मंदिर, सांची स्तूप, भोपाल एम्स, ताजमहल आगरा, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक आदि) में 65 वर्ष की आयु तक की स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। चयनित युवाओं को 15 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ-साथ पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, मेडिकल, वेतन वृद्धि, प्रमोशन, इंश्योरेंस तथा उनके दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के दून स्कूल (देहरादून) में कराने जैसी विशेष सुविधाएं मिलेंगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए युवा आधिकारिक वेबसाइट www.ssciindia.com पर विजिट कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9079850906 पर संपर्क कर सकते हैं।



