विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को मनहित ऐप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी दी गई, ताकि वे अपनी समस्याओं के संबंध में समय पर सहायता एवं परामर्श प्राप्त कर सकें।
इस दौरान परामर्शदाता द्वारा उमंग स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा आई.ई.सी. सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही मास्टर प्रशिक्षक द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अंतर्गत गेटकीपर की भूमिका एवं जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में शिक्षण संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



