सहायक संचालक पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण दतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2026-27 के लिए दतिया के अन्य राज्यों में अध्ययनरत पिछडा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन संस्था प्रमुख द्वारा संबधित जिले के जिला अधिकारी पिछडा वर्ग कल्याण के माध्यम से 30 अक्टूबर 2026 तक जमा करना सुनिश्चित करें। उक्त अवधि के पश्चात प्राप्त आवदेन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।