तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) युवाओं को विभिन्न तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण देकर रोजगार के लिए तैयार कर रहे हैं। शासकीय आईटीआई रतलाम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी मेहनत और निरंतर तैयारी से शासकीय सेवा में चयन हासिल किया है।

प्रशिक्षणार्थी अर्जुन पोपंडिया ने वर्ष 2023 में शासकीय आईटीआई रतलाम से Electrician Trade से आईटीआई उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि आईटीआई के बाद उन्होंने शासकीय नौकरी के लिए तैयारी जारी रखी। उनकी मेहनत के फलस्वरूप पश्चिम रेलवे के भोपाल मंडल में Assistant Loco Pilot के पद पर उनका चयन हुआ है। जिसका वेतनमान लगभग 30 हजार रुपये रहेगा।

प्रशिक्षणार्थी लीला बनोदिया ने वर्ष 2017 में शासकीय आईटीआई रतलाम से Electrician Trade से आईटीआई की। उन्होंने बताया कि आईटीआई उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने शासकीय नौकरी की तैयारी की। उनकी मेहनत और निरंतर प्रयास से दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल में Technician Grade-3 के पद पर उनका चयन हुआ है। जिसका वेतनमान लगभग 20 हजार रुपये रहेगा।

प्रशिक्षणार्थी अर्जुन पाटीदार ने वर्ष 2017 में शासकीय आईटीआई रतलाम से Electrician Trade से आईटीआई उत्तीर्ण की। उन्होंने बताया कि आईटीआई के बाद शासकीय नौकरी की तैयारी करते रहे। उनकी मेहनत के फलस्वरूप राजकोट मंडल में Assistant Loco Pilot के पद पर उनका चयन हुआ है। जिसका वेतनमान लगभग 30 हजार रुपये होगा।

प्रशिक्षणार्थी अनुज जैतपुरिया ने वर्ष 2018 में शासकीय आईटीआई रतलाम से Machinist Trade से आईटीआई की। उन्होंने बताया कि आईटीआई के बाद शासकीय नौकरी के लिए लगातार तैयारी की। उनकी मेहनत और अथक परिश्रम के फलस्वरूप वडोदरा मंडल में Assistant Loco Pilot के पद पर उनका चयन हुआ है। जिसका वेतनमान लगभग 30 हजार रुपये रहेगा।

प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि आईटीआई में प्राप्त तकनीकी प्रशिक्षण और उसके बाद की गई नियमित तैयारी ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद की। उन्होंने इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए किए जा रहे प्रयासों से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला है