उज्‍जैन,01 अक्‍टूबर। तराना निवासी ईश्वर सूर्यवंशी का मकान पहले कच्चा था, जिससे बारिश के दिनों में पानी टपकता रहता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका परिवार मुश्किल से जीवन यापन कर रहा था।ईश्वर सूर्यवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें ढाई लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई। इस राशि की सहायता से उन्होंने अपना पक्का मकान बनवा लिया। अब उनका परिवार पक्के मकान में सुरक्षित और सुविधापूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है।ईश्वर सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।