आयुष
राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत ग्राम जैनाबाद में निःशुल्क यूनानी स्वास्थ्य शिविर आयोजित 78 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गईं निःशुल्क यूनानी औषधियां
राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुष जन स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री विवेक कुमार के निर्देशानुसार ग्राम जैनाबाद स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में निःशुल्क यूनानी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीबन 78 हितग्राही लाभान्वित हुए।











