विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को बुरहानपुर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन समारोह का आयोजन विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। भारतीय परंपरा में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्रों का पूजन कर शक्ति, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। इस अवसर में लोकसभा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, जिला अध्यक्ष श्री मनोज माने, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर शासकीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायर भी किया गया। विजयादशमी का पर्व हमें सत्य, साहस, कर्तव्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। शस्त्र पूजन परंपरा सुरक्षा, अनुशासन, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा के संकल्प का प्रतीक है। इस अवसर पर उपस्थितजनो ने विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा जिलेवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना




