उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दरसिंह परमार ने आज विजयदशमी के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन शाजापुर में शस्त्र पूजन किया। इस दौरान उन्होंने हवन भी किया।
इस अवसर पर शाजापुर विधायक श्री अरुण भीमावद, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रेम जैन, कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री काशीराम बड़ोले, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र कुमार तारणेकर, डिस्ट्रिक कमाण्डेन्ट होमगार्ड श्री विक्रम सिंह, डीएसपी अजाक्स श्री अजय कुमार मिश्रा, श्री रायसिंह मालवीय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



